Sunday, 2 October 2016

ड्रूम की कैशकेयर के साथ साझेदारी

ड्रूम की कैशकेयर के साथ साझेदारी
~ कार लोन लेना होगा पाहिले से आसान ~

मुंबई, 29 सितंबर 2016: अगर आप इस त्यौहारी मौसम में अपनी ड्रीम कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी हो गई है। भारत के अग्रणी ऑनलाइन ऑटोमोबाइल लेन-देन बाजार ड्रूम ने रिअल-टाइम आधार पर अल्प-कालिक लोन प्रदान करने वाले एक अभिनव उपभोक्ता लेंडिंग प्लेटफार्म केशकेयर के साथ साझेदारी की है। ड्रूम पर शेवरले, स्कॉडा, निस्सान, डटसन, महिन्द्रा और हीरो इलेक्ट्रिक जैसे ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रसिद्ध नामों की चार पहियों और बाइकों की नवीनतम रेंज की संयोगात्मक उपलब्ध्ता के साथ, यह साझेदारी ग्राहकों के लिये खरीदने की पूरी प्रक्रिया को बेहद सहज और सरल बनाने की उम्मीद करती है। 0% एपीआर आरंभिक ऑफर इस साझेदारी का सबसे महत्वपूर्ण पहलु है जो ईएमआई पर नये वाहनों को खरीदना बेहद प्रभावी बनाता है।

ड्रूम के सह-संस्थापक और वीपी-बिजनस डेवलपमेंट रिषभ मलिक ने कहा, 'नये वाहनों के कैटगरी के लांच होने के साथ, उत्पादों की उपलब्धता को और आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया। इसके लिये हम कैशकेयर के साथ साझेदारी करके और ज्यादा तेज व प्रभावी तरीके से अपने कई ग्राहकों के सपनों को पूरा करने में मदद करके खुश हैं। 0% एपीआर का आरंभिक ऑफर वाकई लाजवाब है और यह आगे उस आकर्षण को बढ़ाएगा जो वाहन का खरीदा इस नई सेवा के लिये महसूस करता है।'

वित्तीय भार को कम करने के लिये, ड्रूम और कैशकेयर ने योग्य खरीददारों के लिये पूर्व-स्वीकृत लोन ऑफर करने का भी निर्णय लिया है। वाहन की कीमत का 70% तक के लोन 3-12 महीने की लोन अवधि के साथ उपलब्ध होते हैं। इन प्रस्तुतियों के साथ, कैशकेयर ने उन खरीददारों के लिये एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है जो अपने पहले वाहन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन वित्तीय बाधाओं के कारण रुकते जा रहे हैं।